September 24, 2026

त्रिपुरा मे कुश्तीऔर दिल्ली में दोस्ती करते हैं कांग्रेस-लेफ्ट

Spread the love

पीएम मोदी ने त्रिपुरा के उदयपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा आज देश भर में परिवर्तन का प्रतीक बन चुका है। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट यहां पर कुश्ती करते हैं और वहां पर दोस्ती करते हैं।
पीएम बोले कि कांग्रेस पार्टी के 50 से 60 पेज के ढकोसला पत्र में एक बार भी मध्यम वर्ग का एक शब्द भी नहीं है। मध्यम वर्ग के प्रति इतनी नफरत और गुस्सा इसलिए है क्योंकि उनको लग रहा है कि मध्यम वर्ग ने मोदी को जिता दिया है। मध्यम वर्ग ईमानदार और कानून का पालन करने वाला होता है। मध्यम वर्ग छोटे-मोटे हर टैक्स भरता है। उसी को खत्म कर दोगे तो देश का भला कैसे करोगे। कांग्रेस के लिए सत्ता पैसा कमाने का माध्यम होता है, हमारे लिए सत्ता सेवा करने का माध्यम है।

पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा में सरकार को अभी लंबा समय नहीं हुआ है, लेकिन परिवर्तन दिख रहा है। आज कानून व्यवस्था नियंत्रण में हैं, सड़क पर बिना भय चलना आसान हुआ है, वसूली गिरोह का डर खत्म हुआ है। इतना ही नहीं, अब तो आप निश्चिंत होकर अपने आराध्य की पूजा कर सकते हैं।