*लोहता पुलिस ने अपह्त किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी युवक को भेजा जेल*
*लोहता*: नाबालिग किशोरी को भगाने में युवक को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही किशोरी को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष लोहता राजकुमार पांडेय ने बताया की नाबालिग के परिजनों ने पवन पटेल उम्र-20 पुत्र रवि पटेल निवासी ग्राम कन्नडॉडी टड़िया थाना रोहनिया जिला वाराणसी के रहने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने युवक पर उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। मामले में थाना लोहता में धारा 363/366 व 7/8 पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 25/02/2023 की शाम को मूढ़ेला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है।वही आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-