June 5, 2026

शादी मे शामिल होने गया युवक लापता, परिजन परेशान-

Spread the love

शादी मे शामिल होने गया युवक लापता, परिजन परेशान______

 

प्रयागराज: मेजा के सिरसा मे गेस्ट हाउस में शादी में शामिल होने गया युवक लापता हो गया। जिससे परिजन परेशान हैं। उसकी बाइक गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी मिली। सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी हुई है|

 

मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा गांधीनगर निवासी नीरज कुमार पुत्र पन्ना लाल जो कि बुधवार को शादी समारोह मे शामिल होने के लिए सिरसा बाजार स्थित शिवगंगा गेस्ट हाउस में गया था और तभी से वह लापता हो गया। उसकी बाइक शिवगंगा गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी मिली। सुचना पर इलाकाई पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल मे जुट गई। फिलहाल युवक का कुछ पता नही चल पाया है|