द्वारचार के दौरान सड़क पर खड़े एक छात्र को बरात में आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से बरात में हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने टक्कर मारने वाले युवक की जमकर धुनाई करl द्वारचार के दौरान सड़क पर खड़े एक छात्र को बरात में आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से बरात में हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने टक्कर मारने वाले युवक की जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल लोगों के बीचबचाव के बाद किसी तरह वह बच गया। हंगामे के बाद बराती भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हेमापुर गांव निवासी कमलेश कुुमार की बेटी की शादी बुधवार को थी। यहां फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ही बसनेहटा गांव से शाम करीब आठ बजे बरात आई और द्वारचार चल रहा था। इसी दौरान नहर के पास सड़क पर हेमापुर गांव के ही रहने वाले बीएससी के छात्र अमित कुमार उर्फ शनि (21) खड़ा था। इसी बीच पल्सर बाइक ने छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। सिर में गंभीर चोट लग जाने की वजह से छात्र की जान चली गई। द्वारचार की प्रक्रिया चल ही रही थी कि मृतक छात्र के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। लाठी लेकर बरातियों पर टूट पड़े। जिससे दूल्हे के पिता व अन्य परिजन समेत सभी बाराती भाग खड़े हुए। इसी बीच टक्कर मारने वाला बराती युवक अपनी बाइक लेने पहुंच गया तो गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। आसपास के कुछ लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई।
बरात में हंगामे की सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता रमेश कुमार मुंबई में रहकर कमाई करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं। घटना से घर में जहां कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। द्वारचार के दौरान छात्र की मौत के बाद परिजनों के हंगामे से दूल्हे के पिता समेत सभी बराती भाग खड़े हुए। लड़की पक्ष के लोगों ने रात में गम और गुस्से के बीच किसी तरह शादी की रश्म अदा कराई और सुबह विदाई कर दी। छात्र की मौत के बाद परिजनों के हंगामे से मची भगदड़ के दौरान कई बराती घायल हो गए। बगैर भोजन किए ही सभी बाराती भाग खड़े हुए। बृहस्पतिवार दिन भर यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-