June 22, 2026

दिल्‍ली में बच्‍चों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी महिला, प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

Spread the love

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में एक शख्‍स ने अपनी प्रेमिका की हत्‍या इसलिए कर दी, क्‍योंकि वह अपनी पहली शादी से हुए बच्‍चों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। उसने हत्‍या के बाद उसका शव नाले में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने घटना के करीब 15 दिनों बाद बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हत्‍या का ये मामला पश्चिमी दिल्‍ली का बताया जा रहा है। महिला महाराष्‍ट्र की रहने वाली बताई जा रही है, जो करीब 5 साल पहले पति की मौत के बाद घरों में काम कर अपना गुजारा कर रही थी। इसी दौरान घर ढूंढने क्रम में वह एक कैब ड्राइवर के संपर्क में आई। इस बीच दोनों की अक्‍सर मुलाकात होती रही। बाद में वह शख्‍स महिला पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा।

इतना ही नहीं, वह उसकी पहली शादी से हुए बच्‍चों को महाराष्‍ट्र में उनके घर छोड़ने के लिए भी कह रहा था, जिसके लिए महिला तैयार नहीं थी। इस मुद्दे पर दोनों की अक्‍सर कहासुनी होती रहती थी। पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, बीते 20 मार्च को भी ऐसा ही हुआ, जब दोनों इस मसले पर झगड़ पड़े। बाद में उसने गला घोंटकर उसकी हत्‍या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।