June 25, 2026

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में बाबतपुर पुलिस चौकी पर जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत समीक्षा बैठक किया गया-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नेरट वाराणसी*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-23.02.2023*

 

*पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में बाबतपुर पुलिस चौकी पर जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत समीक्षा बैठक किया गया*

आज दिनांक 23-02-2023 को पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में बाबतपुर पुलिस चौकी पर जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को G-20 सम्मेलन के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट तथा अन्य सम्बन्धित स्थलों की सुरक्षा व रूट व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही निर्देशित किया गया कि G-20 में लगे संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सा, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े । आम जनमानस के आवागमन हेतु यातायात को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित करें । सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी को चेक करते हुए सतर्क दृष्टि रखने व शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का शतप्रतिशत अनुपालन करने/कराने हेतु आदेशित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब तथा प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष फूलपुर, बड़ागाँव व जन्सा व चौकी प्रभारी बाबतपुर व हरहुआ मौजूद रहे ।

 

*सोशल मीडिया सेल*

*पुलिस उपायुक्त*

*गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी*