June 22, 2026

विधवा को जेठ-जेठानी ने पीटा, घायल हालत में पहुंचीथाने

Spread the love

बेंगलुरु के कम्मानहल्ली में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने चप्पलों और पत्थरों से मार पीट कर बुरी तरह प्रताड़ित किया। महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। बेंगलुरु मिरर की खबर के अनुसार महिला के पति की इसी साल जनवरी में मौत हो गई थी और वह अपने दो बच्चों को लेकर जेठ के परिवार के साथ रहती है। जेठ का परिवार उसकी पति की मौत के बाद उसे बोझ मानता है।

महिला ने बनसबाड़ी पुलिस थाने में अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति शिवकुमार की जनवरी में मौत हो गई तब से वह जेठ के परिवार के साथ रह रही है। महिला के अनुसार बुधवार को जेठ की पत्नी परमीला ने उससे झगड़ना शुरू कर दिया और उसे वैश्या होने का आरोप लगाने लगी। परमीला उसे चप्पल और पत्थरों से मारकर घर से निकल जाने के लिए कहने लगी। इसके बाद उसके जेठ और उनकी बेटी भी उसके कपड़े फाड़कर उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उसके चेहरे पर चाकू से भी वार किया गया।