*सैनिक सम्मेलन / जोनल गोष्ठी 36वी वाहिनी पीएसी रामनगर*
रामनगर आज दिनांक 21/02/2023 को डॉ अनिल कुमार पाण्डेय, ( आई.पी.एस), सेनानायक के दिशा -निर्देशन व अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन/जोनल गोष्ठी का आयोजन 36 वी वाहिनी पीएसी रामनगर, में किया गया.इस अवसर पर
श्री प्रमोद यादव-DC नक्सल
श्री राजेश कुमार- सहायक सेनानायक श्री राजकुमार-Ac नक्सल श्री कैलाश नाथ यादव— शिविरपाल
श्री भगवान सिंह यादव— सूबेदार मेजर सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण, समस्त दलों के दलनायक, पोस्ट प्रभारी, जोनल के समस्त पोस्ट प्रभारी6 सम्मेलन में उपस्थित रहे। सेनानायक द्वारा व्यक्तिगत तौर पर सभी अधिकारी /कर्मचारीगण/जोनल पोस्ट प्रभारी से समस्या पूछी गई सभी ने कुशलता प्रकट किए.
अपने संबोधन में समस्त पोस्ट प्रभारी को निर्देशित किया गया कि कंपनी व्यवस्थापन स्थल पर जवानों के मध्य सम्मेलन कर उनकी समस्या पूछी जाए व वाहिनी मासिक सैनिक सम्मेलन में अवगत कराए जिससे उसका निस्तारण हो सके।कंपनी पोस्टों पर अनुशासित तरीके से रहकर ड्यूटी संपादित करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया. पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पेड़- पौधे लगाना, पशु -पक्षियों के प्रति प्रेम -भाव रखना, जीव कल्याण हेतु हमेशा अग्रसर रहना सहित विभिन्न मुद्दों पर महोदय द्वारा विस्तृत से वक्तव्य दिया गया तथा जवानों को प्रेरित किया गया.वाहिनी में अभ्यासरत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कठिन अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया तथा दलों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को चयनित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया.वर्ष -2021 में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस- 2023 के अवसर पर सेवा अभिलेख के आधार पर प्रदत उत्कृष्ट/ अति उत्कृष्ट सेवा/ प्रशंसा चिन्ह प्राप्त करने वाले विभिन्न अधिकारी /कर्मचारियों को पदक प्रदान किया गया. तत्पश्चात 27 वी अंतरवाहिनी पीएसी फुटबॉल प्रतियोगिता जो 33वी वाहिनी पीएसी, झांसी में संपन्न हुई, फुटबॉल प्रतियोगिता में वाहिनी की टीम नेफाइनल मुकाबले में 48 वीं वाहिनी,सोनभद्र को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. फुटबॉल टीम को हार्दिक बधाई देकर पुरस्कृत किया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-