November 6, 2026

ब्यापारी से आठ लाख लूट के आरोपी की ज़मानत अर्जी खारिज-

Spread the love

वाराणसी

 

*ब्यापारी से आठ लाख लूट के आरोपी की ज़मानत अर्जी खारिज।*

 

*विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम देवकांत शुक्ला ने आरोपी मेहदी हसन के जमानत अर्जी को दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत किया खारिज*

 

*सहायक शासकीय अधिवक्ता रोहित मौर्या के अनुसार वादी मुकदमा तबरेज अहमद ने 24 मार्च 2022 को चौक थाने में दिया था तहरीर*

 

वादी के अनुसार आरोपी ने हथियार चेक करने के नाम पर तलाशी लेते हुए उसके बैग में रखे तीन लाख रुपए और कमर में बंधे पांच लाख रुपए और उसका आधार कार्ड लूट लिया था।