*सामूहिक विवाह होगा 28 फरवरी को, पंजीकरण प्रारंभ*
रोहनिया।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र युवक और युवतियों का पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। आराजी लाइन के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण प्रमोद कुमार पटेल ने जानकारी दी है कि इस योजना के तहत पात्र युवक और युवतियों का पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गया है और 28 फरवरी को सामूहिक विवाह संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए लाभ लेने वाले लोगों निवास प्रमाण पत्र के साथ ही आय प्रमाण पत्र व बैंक खाते का विवरण लेकर उनसे मिलकर ब्लॉक मुख्यालय आराजी लाइन पर पंजीकरण करा सकते हैं। पात्र लाभार्थियों का विवाह मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत आवश्यक घर गृहस्थी की सामग्री के साथ बैंक खाते में नकद धनराशि भी दी जाएगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-