May 7, 2026

बिहार की राजधानी पटना में बवाल-

Spread the love

*बिहार की राजधानी पटना में बवाल*

 

*पार्किंग विवाद के बहाने वर्चस्व की लड़ाई..फायरिंग और आगजनी के बाद जेठूली में आज भी तनाव*

 

 

एक तरफ बिहार के डीजीपी आर.एस भट्टी अपने पुलिस अधिकारियों से से अपराधियों को दौड़ने का आदेश दे रहें हैं..वहीं दूसरी ओर उनकी नाक के नीचे राजधानी पटना में वर्चस्व की लड़ाई में ताबड़तोड़ फायरिग और आगजनी की घटना हो रही है..और पुलिस सिर्फ तमाशमीन बनी रही..आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर खदेड़ने की कोशिश की.

 

रविवार को देपहर में पटना के जेठूली गंगा घाट पर शुरू हुआ विवाद देर शाम तक विकराल रूप धारण कर लिया…इस विवाद में दो की मौत हो चुकी है जबकि घर,गाड़ी एवं अन्य समानों को जलाकर राख कर दिया गया है.इस इलाके में पुलिस कर्मी की तैनाती अभी भी की हुई है,पर राजधानी में इस तरह की घटना पुलिस और सरकार के दावे पर सवाल खड़ा कती है.

 

गौरतलब है कि जेठूली के पूर्व पंचायत प्रतिनिधि टुनटुन यादव और सतीश राय के बीच पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ था..हलांकि इन दोनो के बीच काफी पहले से चल रहा है.जमीनी और आपसी वर्चस्व को लेकर पहले भी ये दोनो आमने सामने आ चुके थे.यही वजह से है पार्किग विवाद के बाद सतीश राय और उनके समर्थकों ने लगातार 40 से ज्यादा फायरिंग की जिसमें टुनटुन यादव के पांच समर्थकों को गोली लगी और उसमें से रौशन और गौतम की मौत हो गई है और बाकी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

 

वहीं इस गोलीबारी और मौत की घटना से मृतक के परिवार और टुनटुन राय के समर्थक उग्र हो गए आरोपी के घर और कॉम्युनिटी हॉल में आग लगा दी। नेशनल हाइवे पर घंटों तांडव होता रहा है.कॉम्युनिटी हॉल का सामान बाहर निकालकर सड़क पर जलाया जाता रहा और पुलिस तमाशबीन बनती रही .आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया.आक्रोशित लोगों ने कम्युनिटी हॉल और घर में लगाई आग दी.घर के अंदर फंसे लोगों ने कूद-फांद कर अपनी जान बचाई. महिलाओं को भी इसी तरह जान बचानी पड़ी। आग लगाने वालों ने गैराज में खड़ी महंगी गाड़ी को भी फूंक दिया। धधकती आग को दो किलोमीटर तक लोगों ने देखा। धुआं से पूरा इलाका काला हो गया।पुलिस ने जब भी आगे बढ़ने का प्रयास किया,लोगों ने पथराव कर भगा दिया। ।

 

आज भी यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है.भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गई है.वहीं लोगों की गुस्सा आज भी दिख रहा है