*थाना सरायइनायत पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 अदद अवैध देशी बम बरामद
सरायइनायत।प्रयागराज।पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक कुमार अग्रवाल के निर्देश व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर मनोज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सरायइनायत अरविन्द कुमार राय के कुशल नेतृत्व में गठीत पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अभियुक्त अमर सिंह भारतीया पुत्र सन्तू उर्फ सन्तलाल निवासी ग्राम बक्खोपुर थाना सरायइनायत जनपद प्रयागराज को रामनाथपुर डिहवा को जाने वाले मार्ग पर बने गेट के समीप बहद ग्राम बरईपुर से गिरफ्तार कर कब्जे से 03 अदद देशी अवैध बम बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सरायइनायत में मु0अ0सं0 0047/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अमर सिंह भारतीया पुत्र सन्तू उर्फ सन्तलाल निवासी ग्राम बक्खोपुर थाना सरायइनायत जिला प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
03 अदद अवैझ देशी बम
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 0047/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0-0041/2015 धारा 379/411 भादवि
2.मु0अ0सं0-742/2018 धारा 8/20 NDPS ACT
3.मु0अ0सं0- 0216/2020 धारा 3/25 A. Act
4.मु0अ0सं0-448/2022 धारा 380/457/411 भादवि
*पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 अश्वनी कुमार मौर्या थाना सरायइनायत जनपद प्रयागराज
2. उ0नि0 जितेन्द्र प्रताप यादव थाना सरायइनायत जनपद प्रयागराज
3.हे0का0 इमामुद्दीन खान थाना सरायइनायत जनपद प्रयागराज।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-