June 6, 2026

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव श्री गिरिश जुयाल जी ने बताया कि-

Spread the love

*प्रेस विज्ञाप्ति*

 

विशेष सूचना : हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव श्री गिरिश जुयाल जी ने बताया कि यह संस्थान भारत रत्न डॉक्टर मदन मोहन मालवीय जी के द्वारा स्थापित है जिसका उद्देश्य देश सेवा करना है इसमें किसी भी प्रकार का फरेब करने वाले लोगों के लिए ना ही कोई जगह है और ना ही नियम विरुद्ध कार्य करने वालो को किसी प्रकार से बख्शा जाएगा । जबकि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा गलत जानकारी फैलाई जा रही है, सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि हिंदुस्तान स्काउट गाइड, जो कि भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान है, इसके खिलाफ कुछ लोगों द्वारा अनधिकृत तरीके से, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के नाम से नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे का लेनदेन किया जा रहा है अतः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि ऐसे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के द्वारा किसी भी प्रकार का लेनदेन ना करें तथा समाचार पत्रों सोशल मीडिया अन्य प्रचार के माध्यमों द्वारा हिंदुस्तान स्काउट गाइड के संबंध में फैलाई जा रही विपरीत बातों से सावधान रहें किसी भी प्रकार की सूचना की पुष्टि के लिए नीचे दिए गए संपर्क सूत्र पर उसकी पुष्टि करलें। गलत जानकारी फैलाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की सहायता करें। धन्यवाद

 

मध्यप्रदेश राज्य प्रमुख

हिंदुस्तान स्काउट गाइड

 

संपर्क

8109571743

99936 40016