*सिगरा क्षेत्र में भीषण चोरी*,
*रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के फ्लैट से लाखों की गहना समेत ढाई लाख रुपए कैश पर चोरों ने किया हाथ साफ*
वाराणसी थाना सिगरा विद्यापीठ चौकी अंतर्गत अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में फ्लैट में रह रहे रिटायर्ड रेलवे अधिकारी विमलेश कुमार के घर का ताला तोड़ चोरों ने लगभग ₹700000 के गहने एवं ढाई लाख रुपए का कैश हाथ साफ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलनिवासी प्रयागराज के विमलेश कुमार और उनकी पत्नी रचना श्रीवास्तव के साथ अन्ना नगर कॉलोनी एक प्लेट में रहते हैं आज सुबह रोज की भांति अपनी पत्नी को ऑफिस छोड़कर किसी काम से गोदौलिया चले गए और जब दो ढाई घंटे बाद वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए जब घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था जिसमें से सारे गहने और ₹250000 कैश भी गायब था।
पीड़ित के अनुसार उसका 2 सोने की चैन ,10 अंगूठी कान के टॉप्स सोने की लाकेट, मांग टीका गायब हुआ है जिसकी कीमत लगभग ₹700000 बताया गया।
पीड़ित ने मामले की तत्काल सूचना सिगरा पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची सिगरा पुलिस सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से मामले की जांच में जुटी हुई है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-