May 27, 2026

सर्वश्री तिवारी ट्रेडर्स फर्म के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 13.02.2023*

 

*सर्वश्री तिवारी ट्रेडर्स फर्म के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार*

 

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 371/22 धारा 419/420/467/468/471/417 भादवि से संबंधित अभियुक्त आशीष कुमार तिवारी पुत्र स्व0 संतोष कुमार तिवारी निवासी म0नं0 810 एस ब्लाक रविन्द्र नगर यशोदा नगर थाना नौबस्ता जनपद कानपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

*संक्षिप्त घटना का विवरण-* आवेदक उपायुक्त (वि0अनु शा0) वाणिज्य कर रेंज-ए. गोरखपुर द्वारा सर्वश्री तिवारी ट्रेडर्स, पता-37 ग्राउण्ड फ्लोर, बेतिया हाता, गोरखपुर उ0प्र0) 273001 की जांच की गई । जांच पर घोषित व्यापार स्थल पर फर्म अस्तित्व में नहीं पायी गई जिसके बाद उनकी तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 371/22 धारा 419/420/467/46 /471 /417 भादवि पंजीकृत किया गया । थाना कैण्ट की पुलिस टीम व सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से अभियुक्त आशीष कुमार तिवारी पुत्र स्व0 संतोष कुमार तिवारी निवासी म0नं0 810 एस ब्लाक रविन्द्र नगर यशोदा नगर थाना नौबस्ता जनपद कानपुर से गिरफ्तार किया गया ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

आशीष कुमार तिवारी पुत्र स्व0 संतोष कुमार तिवारी निवासी म0नं0 810 एस ब्लाक रविन्द्र नगर यशोदा नगर थाना नौबस्ता जनपद कानपुर

 

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 371/22 धारा 419/420/467/468/471/417 भादवि0 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी की टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव प्रभारी चौकी बेतियाहाता थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3. का0 उपेन्द्र यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर