April 16, 2026

उत्तर प्रदेश के बीएड करने वालें छात्रों से जुड़ी बड़ी खबर-

Spread the love

*उत्तर प्रदेश के बीएड करने वालें छात्रों से जुड़ी बड़ी खबर…*

 

यूपी राज्य के सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में संचालित होने वाले दो वर्षीय बीएड कोर्स में वर्ष 2023-24 में दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 10 फरवरी से शुरु हो गई है । इस बार परीक्षा का आयोजन बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के द्वारा किया जा रहा है ।

 

परीक्षा में सम्मिलत होने के लिए सभी छात्रों को आधिकारिक वेबसाइड, bujhansi.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा, जिसके लिए अन्तिम तारीख 3 मार्च 2023 तक निर्धारित की गई है ।

बीएड जेईई के आवेदन की प्रकिया तीन चरण मे निर्धारित किया हैं । पहली प्रक्रिया आनलाइन पंजीकरण, दूसरी प्रक्रिया आवेदन को पूर्ण करना तथा तीसरी प्रक्रिया परीक्षा शुल्क का आनलाइन भुगतान करना । अप्लाई करते समय परीक्षार्थियों को 1400 रुपये शुल्क का भुगतान आनलाइन माध्यमों से करना होगा ।