*सारनाथ थाना क्षेत्र के नन्द गाँव बैक्वेट से दुल्हन के विवाह का लाखो का समान चोरी*
9 फरवरी 2023 की रात नंदगांव बैक्वेट सारनाथ मे पेट्रोल पम्प मालिक चन्द्रशेखर राय सिद्ध गिरीबाग सिगरा की एकलौति बेटी वैष्णवी के विवाह के दौरान जयमाल की रस्म के समय विवाह के खर्च एवं विवाह के रस्म हेतु बैग मे रखा लगभग 185000 रूपया कैश, चार सोने कि अंगुठी, एक रिंग सेरेमनी की हीरे की अंगुठी, एक सोने ब्रेसलेट एवं चेन सहित सैमसंग की मोबाईल एवं अन्य समान चोरी हो गया , घटना के बाद सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंचकर संदिग्ध बाउंसर दिनेश सिंह को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है , चोरी के बाद बैक्वेट प्रबन्धक सौरभ जायसवाल एवं बाउंसर दिनेश सिंह की गतिविधि संदिग्ध एवं बैक्वेट मालिक मदन की बत्तमीजी की चन्द्रशेखर राय ने लिखित तहरीर देकर शिकायत किया है। चन्द्रशेखर की पत्नी सरोज राय ने कही कि शान एवं सुकून के लिये सौख से बिटिया की शादी करने के लिये महंगा बैक्वेट लिये थे हमलोग लेकिन विवाह के दरम्यान हुई चोरी ने एकलौती बेटी की शादी और बिदाई को दुखदाई बना दिया , जीवन भर पैसे बचाकर बेटी के शादी के लिये पैसा एवं गहना जुटाकर रखी थी लेकिन सगुन के समय मंडप से चोरी होना हम सबके जीवन के अरमान को तोड़ दिया , चन्द्रशेखर राय ने लिखित तहरीर पुलिस को देकर त्वरित कार्रवाई की मांग किया है।
सीसीटीवी फुटेज मे कैद चोरी के आधार पर सारनाथ थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू किया तहकीकात, नंदगांव बैक्वेट के दो कर्मचारियो को पुलिस थाने पर बैठाकर कर रही है पूछताछ।
चन्द्रशेखर राय और पत्नी सरोज राय के बिटिया के भव्य शादी के अरमानो पर चोरी से फिरा पानी, नंदगांव बैक्वेट के प्रबंधन की प्रथमदृष्टया चोरी की संदिग्धता एवं आये दिन उक्त बैक्वेट से चोरी की खबर मिलने से परिवार और रिश्तेदारो मे आक्रोश।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-