October 27, 2026

70 साल के ससुर ने अपनी 28 साल की बहू के साथ की शादी –

Spread the love

गोरखपुर : 70 साल के ससुर ने अपनी 28 साल की बहू के साथ की शादी

 

◆ बेटे की मौत के बाद ससुर ने उठाया ये कदम

 

 

गोरखपुर में रहने वाले एक 70 साल के बुजुर्ग ससुर ने अपनी 28 साल की बहू से मंदिर में शादी रचा ली. बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के छपिया उमराव गांव के 70 वर्षीय निवासी कैलाश यादव की 28 वर्षीय बहू पूजा के साथ मंदिर में शादी करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, वायरल फोटो की पुष्टि  MVD न्यूज चैनल नहीं करता.

70 साल के ससुर को दिल दे बैठी बहू

 

बड़हलगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के छपिया उमराव गांव निवासी 70 वर्षीय कैलाश यादव ने अपने बेटे की पत्नी यानी बहू 28 साल की पूजा से मंदिर में शादी रचाई है. फिलहाल, बुजुर्ग से शादी रचाने वाली बहू सात फेरे लेकर खुशी-खुशी ससुर के साथ घर पर रह रही है. कैलाश यादव बड़हलगंज थाने में चौकीदार है. उनकी पत्नी की 12 साल पहले मौत हो चुकी है. कैलाश के चार बच्चों में तीसरे नंबर के बेटे यानी बहू पूजा के पति की भी मौत हो चुकी है. इसके बाद पूजा की कहीं और शादी की करा दी गई. लेकिन बहू को नया घर रास नहीं आया. बहू नए घर छोड़कर कैलाश के घर पहुंच गई.