May 28, 2026

पति के जींदे ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा के संपत्ति नाम करवाने की तैयारी-

Spread the love

*_पति के जींदे ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा के संपत्ति नाम करवाने की तैयारी…….._*

 

*_4 साल बीत जाने के बाद भी जिया लाल का नही हुआ बरामद….._*

 

चायल/कौशाम्बी

पिपरी कोतवाली के चलौली गाँव के जिया लाल (50)पुत्र मैकू रविदास आज से लगभग 3,4 साल पहले अपने घर मे आपसी विवाद कर के घर छोड के चला गया था जिसका गुमशुदगी शायद पिपरी थाने मे दर्ज कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी से जिया लाल और पत्नी गुड्डी देवी के बीच आये दिन किसी न किसी बात को लेकर तू-तू ,मै-मै हुआ करता था। जिया लाल का मानसिक संतुलन भी खराब रहा करता था। जिया लाल बाहर मजदूरी करके घर चलाता था और घर आने पर सुकून की दो रोटी खाने को पत्नी के हाथ नहीं मिलता था। बल्कि जिया लाल की पत्नी आये दिन उसे लड़-झगड़ के प्रताड़ित किया करती थी। जिसके चलते जिया लाल झगड़ा से तंग आकर एक दिन उसने अपना घर छोड कर चला गया। जिया लाल के घर न लौटने पर मिली जानकारी से अब उसकी पत्नी गुड्डी देवी एक और तैयारी के साथ अपने पति जिया लाल के जिंदे ही मृत्यु दिखा के और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा के जाजाद और संपत्ति अपने नाम करवाने मे भी सफलता ढूँढ रही। गुड्डी देवी के कारनामे ग्रामीणो के बीच बना चर्चा का महोल….