June 12, 2026

डम्फर की चपेट में आने से किसान की मौके पर मौत

Spread the love

वाराणसी।मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर विधान पेट्रोल पम्प के पास डम्फर की चपेट में आने से साईकिल सवार किसान की मौके पर मौत।

बताया जाता है कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी दशरथ विंद (45) किसान कछवा स्थित सट्टी में भंटा बेचने के लिए जा रहे थे, और रूपापुर हाईवे पर पेट्रोल टंकी के पास पहुचा ही था कि वो अचानक डंपर की चपेट में आकर कुचल गया।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना पाते हैं मिर्जामुराद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर डंपर तथा शव को कब्जे में ले लिया। मौका पाकर डंपर चालक फरार हो गया।