November 6, 2026

शूलटंकेश्वर मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का पत्थर/ब्रिक्स नहीं रखा गया है- उप निदेशक पर्यटन-

Spread the love

वाराणसी/दिनांक 10 जनवरी, 2023 (सू0वि0)

 

*शूलटंकेश्वर मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का पत्थर/ब्रिक्स नहीं रखा गया है- उप निदेशक पर्यटन*

 

*जेसीबी से समय-समय पर गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े-लोनिवि*

 

वाराणसी। उप निदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के विधानसभा रोहनियां के अर्न्तगत शूलटंकेश्वर का पर्यटन विकास का कार्य वित्तीय वर्ष 2019-20 में कराया गया। मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का पत्थर/ब्रिक्स कार्यदायी संस्था अथवा पर्यटन विभाग द्वारा नहीं रखे गये है।

अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग ने बताया कि शूलटंकेश्वर मंदिर पर भक्तों का अधिक आवागमन होने एवं महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल होने के कारण मार्ग पर अत्यधिक ट्रैफिक से इस मार्ग पर लगभग 375 मीटर अतिरिक्त कोट के साथ पीसी का कार्य स्वीकृति की प्रत्याशा में वर्तमान में बंद है। परंतु वर्तमान में जेसीबी से समय-समय पर गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।