May 31, 2026

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन की अध्यक्षता में माघ मेला के मानसरोवर सभागार में बैठक सम्पन्न बैठक में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश-

Spread the love

माघ मेला।प्रयागराज।05 जनवरी 2023।

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन की अध्यक्षता में माघ मेला के मानसरोवर सभागार में बैठक सम्पन्न बैठक में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश।

माघ मेला 2023के मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को सकुशल व निर्विघ्न सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनाँक 05.01.2023 को रिजर्व पुलिस लाइन्स माघ मेला के मानसरोवर सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर कीअध्यक्षता में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज रमित शर्मा , पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज चंद प्रकाश , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला डा0 राजीव नारायण मिश्र पुलिस अधीक्षक माघ मेला आदित्य कुमार शुक्ल व नोडल पुलिस अधिकारी सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्रीफिंग में अधिकारियों द्वारा निम्न दिशा निर्देश दिये गये:-

1- सभी अधिकारी/कर्मचारी मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के साथ सभ्य व शालीन व्यवहार करें किसी के भी साथ दुर्व्यवहार कदापि न किया जाय।

2- सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँचकर अपने अधीनस्थ कर्मियों से समन्वय स्थापित कर लें तथा ड्यूटी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें।

3- सभी अधिकारी/कर्मचारी अच्छे टर्न आउट के साथ उत्साहपूवर्क, सेवाभाव से सतर्कतापूर्वक ड्यूटी संपादित करेंगे तथा भीड़ नियंत्रण के लिये सीटी का प्रयोग अवश्य करें।

4- प्रतिबन्धित स्नानघाटों पर जहां कटान हैं उस ओर स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं को न जाने दिया जाय और यह सुनिश्चित किया जाये कि स्नानार्थी निर्धारित स्नान घाटों पर ही स्नान करें।

5- स्नान घाटों पर स्नान के बाद लोगों को न रूकने दिया जाय, जिससे स्नानघाट पर भीड़ एकत्रित न होने पाये और आने वाले स्नानार्थी सुविधापूर्वक स्नान कर सकें।

6- सभी राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी माघमेला अपने थाने में तैनात कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में विधिवत ‘ब्रीफ’ कर दें ताकि उन्हें अपने कर्तव्यों के बारे में कोई भ्रम न रहे।

7- मेला क्षेत्र में ‘पाण्टून’ पुलों तथा आने-जाने के मार्गों पर नियमानुसार ही आवागमन सुनिश्चित किया जाए, किसी भी स्थान पर भीड़ को ठहरने न दिया जाय बल्कि उन्हें बराबर निर्धारित मार्ग पर रेगुलेट किया जाय।

8- माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सभी पुलिस कर्मी ‘कोविड-19 की गाइडलाइन्स’ का अनिवार्य रूप से पालन करे।

9- मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थिओ से उनके वाहन निर्धारित ‘पार्किंग’ स्थलों पर ही पार्क करने हेतु प्रेरित करें।

9. मा.उच्च न्यायालय के आदेशानुशार सभी घाटों के आस पास 100मीटर की परिधि के अंदर वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी पूर्णतः वर्जित है।इस सम्बंध मे सभी अधिकारी/कर्मचारीगण अनुपालन सुनिश्चित करें।

10.माघ मेले के दौरान मेला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों तथा लावारिस वस्तुओ पर विशेष ध्यान रखें। मीडिया सेल माघ मेला प्रयागराज रजनीश राज