July 12, 2026

अवैध शराब के निर्माण/बिक्री पर आबकारी विभाग और भदोही पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

Spread the love

*प्रेस नोट*

*जनपद भदोही*

*दिनांक-03.01.2023*

*√अवैध शराब के निर्माण/बिक्री पर आबकारी विभाग और भदोही पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*√थाना ज्ञानपुर व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को मिली सफलता*

*√ 02 शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार*

*√अवैध देशी शराब 3654 शीशी (कुल 730 ली0),208 नकली ढक्कन एवं 101 खाली शीशी ब्लू लाईम , 950 ग्राम यूरिया व बिक्री का शेष ₹ 16,425 बरामद*

*√कुल बरामदगी कीमती लगभग ₹ 03 लाख*

भदोही । अवैध शराब के निर्माण/बिक्री पर भदोही पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना ज्ञानपुर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम को मिली सफलता अवैध देशी शराब 3654 शीशी (कुल 730 ली0208 नकली ढक्कन एवं 101 खाली शीशी आसमानी हरा स्टीकर ब्लू लाईम , 950 ग्राम यूरिया व बिक्री का ₹ 16425 बरामद । दो तस्कर गिरफ्तार कुल बरामदगी कीमती लगभग ₹ 03 लाख ।

डा0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में हो रहे अवैध शराब के निर्माण/बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थानों को निर्देशित किया गया था।

उक्त आदेश के अनुपालन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी भदोही के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में दिनांक-02/03.01.2023 को थाना ज्ञानपुर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध देशी शराब 3654 शीशी (कुल 730 ली0),208 नकली ढक्कन एवं 101 खाली शीशी आसमानी हरा स्टीकर ब्लू लाईम , 950 ग्राम यूरिया व बिक्री का ₹ 16425 बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है,कुल बरामदगी कीमती लगभग ₹ 03 लाख । गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-02/2023 धारा- 60/72 आबकारी अधि0 एवं धारा-419/420/467/468/471/272/273 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी।

 

*पूछताछ में खुले राज-*

पूछताछ करने पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मंशाराम जायसवाल पुत्र रामजतन जायसवाल निवासी हुसैनीपुर महराजगंज थाना औराई जनपद भदोही मालिक है, जिनके निर्देशन में हम लोग खाली शीशी में सरकारी देशी शराब को कुछ मात्रा में एवं पानी मिलाकर उसकी तीव्रता बढ़ाने के लिए शीशी में यूरिया खाद मिलाकर तैयार करके पुनःउसी ढक्कन को जो बरामद है शीशी में पुनः लगाकर नकली को असली बनाकर बेचते है, जिससे हम लोगो को अच्छा पैस मिलता है । उक्त पैसे को हम लोग अपने मालिक मंशाराम जायसवाल को देते है जो हम लोगों को बराबर- बराबर पैसे का हिस्सा बांट कर दे देते हैं। जिससे हम लोगों का आर्थिक ,भौतिक एवं अनुचित दुनियाबी लाभ होता है। प्राप्त धन से हम लोगो का एवं हम लोगो के परिवार का भरण पोषण होता है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

1.प्रदीप जायसवाल पुत्र केशव प्रसाद जायसवाल निवासी दिघुली बरौंधा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर( सेल्समैन)

2.आनन्द कुमार गौतम पुत्र मन्नालाल निवासी हरियांव थाना व जनपद भदोही

*वांछित अभियुक्त-*

1. मंशाराम जायसवाल पुत्र रामजतन जायसवाल निवासी हुसैनीपुर महराजगंज थाना औराई जनपद भदोही( मालिक)

*नोट:-* गिरफ्तार व वांछित अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

 

*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय –*

देशी शराब की दुकान असनाव बाजार, थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही, दिनांक-02/03.01.2023 समय- 23.50 बजे रात्रि

 

*यह हुई बरामदगी-*

अवैध देशी शराब 3654 शीशी (कुल 730 ली0),208 नकली ढक्कन एवं 101 खाली शीशी ब्लू लाईम , 950 ग्राम यूरिया व बिक्री का शेष ₹ 16,425 बरामद ,कुल बरामदगी कीमती लगभग ₹ 03 लाख

 

*टीम में शामिल रहने वालों में-*

1. थानाध्यक्ष श्री सुशील त्रिपाठी थाना ज्ञानपुर ,उ0नि0 बृजेश कुमार राय ,उ0नि0 श्यामजीत यादव,हे0का0 साजिद सिद्दीकी ,का0 आजाद,का0 बृजमोहन सिंह

2. श्री आदित्य बैभव सिंह (आबकारी निरीक्षक) क्षेत्र -03 औराई, संजय श्रीवास्तव आ0नि0 क्षेत्र-1, गुलाब सिंह आ0नि0 क्षेत्र -02,आ0सिपाही श्याम नारायण गिरी व म0आ0 शालिनी पटेल