October 24, 2026

रेलवे सिंगल की केबल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार-

Spread the love

रेलवे सिंगल की केबल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

 

नैनी प्रयागराज।नैनी पुलिस ने चोरी के सम्बंध में थाने पर दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार हुए आरोपी द्वारा रेलवे सिग्नल की लगभग 30 फिट की केबल चोरी हुई थी उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया।माल बरामदगी के आधार पर मुकदमे में 411 की धारा की बढ़ोत्तरी कर आगे की नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूरी की गई।पुलिस कमिश्नरेट आयुक्त रमित शर्मा द्वारा अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु दिए गये कड़े निर्देश पर मंगलवार नैनी प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी एग्रीकल्चर विपिन कुमार चोरी मामले में पंजीकृत 705/22 मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी लवकुश निषाद पुत्र राजेश निवासी मोहब्बतगंज नैनी प्रयागराज को काली मन्दिर से गिरफ्तार करने में सफल हुए। आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी एग्रीकल्चर के साथ दरोगा प्रेम चन्द्र शर्मा, सिपाही अजीत सिपाही अभिषेक अवस्थी,सिपाही मयंक सिंह आदि रहे।