September 21, 2026

पहली बार पाकिस्तान के हिंदू समुदाय के लोग अपने मृत परिजनों की अस्थियों को पवित्र गंगा नदी में विसर्जित करेंगे-

Spread the love

पहली बार पाकिस्तान के हिंदू समुदाय के लोग अपने मृत परिजनों की अस्थियों को पवित्र गंगा नदी में विसर्जित करेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से स्पॉन्सरशिप पॉलिसी में संशोधन किया जा रहा है. इसके बाद 426 पाकिस्तानी हिंदुओं की अस्थियां हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित की जा सकेंगी. बता दें कि मृतकों का अंतिम संस्कार पाकिस्तान में हो चुका है. इनकी अस्थियां फिलहाल कराची में हिंदू मंदिरों और श्मशान में रखी हुई हैं. मृतकों के परिजन चाहते हैं कि उनके मृत पूर्वजों की अस्थियां पवित्र गंगा नदी, हरिद्वार में विसर्जित हो. इसके लिए ये लोग वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे हैं.