July 21, 2026

नव वर्ष पर विन्ध्यवासिनी धाम में दर्शनार्थियों के भीड़ के दृष्टिगत 06 जनवरी तक चरण स्पर्श रहेगा प्रतिबन्धित –

Spread the love

नव वर्ष पर विन्ध्यवासिनी धाम में दर्शनार्थियों के भीड़ के दृष्टिगत

06 जनवरी तक चरण स्पर्श रहेगा प्रतिबन्धित

 

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अध्यक्ष पण्डा समाज के आपसी सामंजस्य से लिया गया निर्णय

 

मीरजापुर, 02 जनवरी 2023- मांॅ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में नव वर्ष के अवसर पर भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मांॅ विन्ध्यवासिनी देवी के आगामी 06 जनवरी 2023 तक चरण स्पर्श करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया हैं। आने वाले श्रद्धालुओं को सुचारू ढंग से देवी मांॅ का दर्शन मिल सकें, इसके लिये जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र व पण्डा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी से हुयी वार्ता के क्रम में चरण स्र्पश पर प्रतिबन्ध लगाया गया। उन्होने कहा कि यदि किसी के द्वारा चरण स्पर्श कराते हुये पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये सभी प्रशासनिक व्यवस्थाए मुहैया करायी गयी हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार असुविधा न होने पायें।