*गुजरात के नवसारी में शनिवार की सुबह कार और बस के बीच हुई सीधी टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत ,32 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना घायलों में कई लोगों की हालत बनी हुई है नाजुक, गुजरात के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर नवसारी जिले के वेसमा गांव के पास हुआ यह दर्दनाक हादसा*
*चलती गाड़ी में बस चालक को आ गया हार्ट अटैक जिसकी वजह से उसने गाड़ी से खो दिया अपना नियंत्रण और कार में टक्कर मार दी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला इनमें से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया*
*पुलिस ने बताया कि शवों को निकालने के लिए दोनों गाड़ियों को काटना पड़ा है जिसकी वजह से घायलों तक राहत पहुंचने में थोड़ी देरी हुई है*
*हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल दहला देने वाला है गुजरात के नवसारी में हुुआ सड़क हादसा इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है उनके प्रति हैं मेरी संवेदनाएं.स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार करा रहा है मुहैया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं*
*नवसारी डिप्टी एसपी वी.एन पटेल ने कहा कि घटना आज सुबह अहमदाबाद-मुंबई हाईवे के पास घटी, हादसे में 9 लोगों की हो गई मृत्यु और कई लोग हुए हैं घायल जिसमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल है जिसे सूरत किया गया है रेफर ,पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि बस के ड्राइवर को पहले से ही थी दिल की बीमारी हालांकि वह गाड़ी लेकर निकलते समय स्वस्थ महसूस कर रहा था. लेकिन शनिवार की अलसुबह कड़ाके की ठंड की वजह से उसे दिल का दौरा पड़ गया जिसकी वजह से वह गाड़ी पर नहीं कर सका नियंत्रण और हो गया यह हादसा*

More Stories
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-
अनियंत्रित टेंपो ने कार को मारी टक्कर-