September 21, 2026

अंतर्जनपदीय दो गाँजा तस्कर 22 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार-

Spread the love

*अंतर्जनपदीय दो गाँजा तस्कर 22 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार*

 

*मंझनपुर कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी पुलिस ने तस्करों को किया गिरफ्तार*

 

*कौशाम्बी।* लंबे समय से गांजा के व्यवसाय में लगे अंतर्जनपदीय गाँजा तस्करों को 22 किलो गांजा के साथ एसओजी टीम एवं मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है 22 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों की गिरफ्तारी के मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी है

 

गांजा कारोबार की रीढ़ तोड़ने में एसओजी और थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने घेराबंदी कर मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पतौना पुल के पास से 2 गांजा तस्करों को 22 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद किया गया गाजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 4 लाख रुपए कीमत है।

 

दोनों तस्कर बाइक में गांजा लादकर जनपद के छोटे-छोटे माफियाओं को सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना लग गई और पुलिस ने मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पतौना पुल के पास से दोनों गांजा तस्करों को गाँजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है दोनों तस्करों के खिलाफ पहले भी कड़ा धाम कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तार गाँजा तस्कर विकास केसरवानी धाता रोड सिराथू थाना सैनी तथा कर्मदीप पांडेय कैमा अनैठा थाना मोहब्बतपुर पाइंसा के रहने वाले है पुलिस ने दोनों गांजा तस्करों को लिखा पढ़ी करने के बाद अदालत में पेश कर दिया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।