April 16, 2026

दुमका के भाजपाईयों ने पाकिस्तानी विदेशमंत्री “बिलावल भुट्टो जरदारी” का पुतला फूंका-

Spread the love

दुमका : (झारखंड)

============

 

*दुमका के भाजपाईयों ने पाकिस्तानी विदेशमंत्री “बिलावल भुट्टो जरदारी” का पुतला फूंका*

 

■ झारखंड की उपराजधानी दुमका के टीन बाजार चौक में शनिवार को भाजपा समर्थकों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी करने वाले पाकिस्तानी विदेश मंत्री व आतंकवादियों के पनाहगार बिलावल भुट्टो जरदारी का पुतला फूंका ।

 

■ पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल के इस देशविरोधी व अमर्यादित रवैये से आक्रोशित होकर जिले के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “बिलावल जरदारी” हाय-हाय के नारे के साथ पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला फूंका ।

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट, दुमका