May 25, 2026

संसद में शून्य काल के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत बीना भेद भाव लोगो को जोड़ने की बात प्रमुखता से उठाया-

Spread the love

* संसद में शून्य काल के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत बीना भेद भाव लोगो को जोड़ने की बात प्रमुखता से उठाया l

 

* जन जागरूकता बढ़ाकर गरीबों को इस योजना से लाभान्वित किया जाए l

 

 

गोरखपुर! गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने संसद में शून्यकाल के दौरान आयुष्मान भारत योजना से जन सामान्य को अधिक से अधिक जोड़े जाने उन को जागरूक करने और इस योजना से गरीबों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई l

उक्त आशय की जानकारी सांसद कर्यालय द्वारा ज़ारी विज्ञाप्ति के माध्यम से प्रदान किया गया है l

संसद शून्य काल में सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी सोच के कारण से आयुष्मान भारत योजना आज गरीबों के लिए संजीवनी है,आज गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मिल सरकारी / गैर सरकारी अस्पतालों में लोगों का ईलाज हो रहा है l

रवि किशन ने कहा थोड़ा जागरूकता बढ़ाकर गरीबों को जोड़ने पर ध्यान दिया जाना आवस्यक प्रतीत होता है l

रवि किशन ने कहा वर्तमान में 40.75, करोड़ परिवार (72 करोड़ से अधिक लोगो ) को इस योजना से जोड़ा गया है, जिनको ५ लाख तक का इलाज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की आयुष्मान योजना से मिल रहा है l

रवि किशन ने मांग किया कि इसका लाभ सभी लोगो को हर गरीब को और संप्रदाय, धर्म को मिले उसका प्रचार प्रसार हो हर घर गाँव में लोग इसका लाभ जिससे पा सके l

इस पर संसद में शून्य काल में ध्यान आकृष्ट कराया l