June 8, 2026

गौशाला की अव्यवस्था के चलते पशुओं की हुई दुर्दशाp-

Spread the love

*गाय के शव को नोच रहे कुत्ते*

 

*गौशाला की अव्यवस्था के चलते पशुओं की हुई दुर्दशा*

 

*कौशांबी।* चायल तहसील क्षेत्र के विकासखंड नेवादा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरियावा गौशाला दुर्दशा का शिकार है यहां पशुओं को भरपेट चारा नहीं मिल पाता है जिससे दिनोंदिन पशु बीमार और कमजोर होते हैं और अंततः उनकी मौत हो जाती है इलाज में भी पशु चिकित्सक लापरवाही बरत रहे हैं जिससे पशुओं का इलाज नहीं हो पाता पशुओं की मौत होने के बाद उनके शव को दफनाने में भी गौ संरक्षण केंद्र में हीला हवाली होती है मरे पशुओं के शव को गौ संरक्षण केंद्र में कुत्ते नोच कर खा रहे हैं जिससे स्थिति बड़ी खराब दिखाई पड़ रही है गौ संरक्षण केंद्र के संचालन के नाम पर बड़ा बजट होने के बाद भी सबकुछ भ्रष्टाचार धांधली की भेंट चढ़ चुका है ग्रामीणों ने गौ संरक्षण केंद्र की अव्यवस्था की ओर डीएम कमिश्नर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए व्यवस्था के जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग की है।

FTR