BREAKING NEWS…
*महिला ने दिया 4 पैरों वाली बच्ची को जन्म*
सोशल मीडिया को अगर अजीब-गरीब चीजों की दुनिया कहा जाये तो गलत नहीं होगा,ऐसी ही एक घटना की जानकारी लोगों को सोशल मीडिया के जरिये मध्य प्रदेश के ग्वालियर से मिल रही है। दरअसल यह अनोखी घटना ग्वालियर के कमला राजा महिला एवं बाल व शिशु रोग विभाग की है जहां पर 4 पैरों वाली एक बच्ची ने जन्म लिया है।केआरएच के बाल शिशु रोग विभाग में जिस 4 पैर वाली बच्ची का जन्म हुआ है उसके जन्म की खबर ही चर्चा का विषय बन गई है। केआरएच सूत्रों के अनुसार प्रसूता महिला का नाम आरती कुशवाह बताया गया है, जो सिकंदर कंपू की रहने वाली है। इस बच्ची की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-