April 16, 2026

थाना मिर्जामुराद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नेरट वाराणसी*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-16.12.2022*

 

*थाना मिर्जामुराद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 195/2022 धारा 376/506/120B भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्तगण मिठाई लाल प्रजापति पुत्र स्व0 हरिदार व बब्बन प्रजापति पुत्र स्व0 हरिदास प्रजापति निवासीगण ग्राम गुड़िया थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी को दिनांक 15-12-2022 को भैंसा बार्डर स्थित वेल्डिग की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. मिठाई लाल प्रजापति पुत्र स्व0 हरिदास प्रजापति उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम गुडिया थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

2. बब्बन प्रजापति पुत्र स्व0 हरिदास प्रजापति उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम गुडिया थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

*पुलिस टीम का विवरणः -*

1. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 अतुल कुमार अंजान चौकी प्रभारी कछवा रोड थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।

3. का0 प्रदीप मौर्या थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 आशुतोष सिंह थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 कमलेश यादव थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।

 

 

*सोशल मीडिया सेल*

*पुलिस उपायुक्त*

*गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी*