*कोतवाली पुलिस को मिली सफलता अवैध देशी बम व अवैध देशी शराब से जुड़े अपराधियों को पकड़ा*
मेजा प्रयागराज।कोतवाली पुलिस ने आज अवैध बम व अवैध शराब से जुड़े अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देश पर कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा अपराधियो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।कार्यवाही के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर सौरभ दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त विमल किशोर मिश्र के पर्वेक्षण में मेजा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिरसा जगदीश कुमार भ्रमण चेकिंग के दौरान रजवाहा नहर की पुलिया के पास से पाँच देशी बम के साथ एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुआ शातिर युवक की पहचान थाना मेजा क्षेत्र रामनगर छत्तू का पूरा के स्व0 फूलचंद का बेटे सीताराम के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने बम समेत थाना मेजा पर ले आयी जहा संवैधानिक विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेजा।इसी क्रम में आज ही चौकी प्रभारी मेजारोड रामभवन वर्मा एवं उनकी पुलिस के हत्थे 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक कारोबारी रामेदव निषाद पुत्र स्व0 रामलखन गाँव मैदानिया मेजा का निवासी चढ़ा। कारोबारी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मैदानिया से पकड़ा है। सघन पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया जिसके बाद चौकी इन्चार्ज ने आरोपी को थाने ले आये जहा सम्बन्धित मुकदमा दर्ज करते आगे की विधिक कार्यवाही की गई।




More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-