*थ्रेसर चुराने के आरोपी को कोरांव पुलिस ने पकड़ा*
कोरांव प्रयागराज।प्रयागराज कमिश्नरेट थाना कोरांव पुलिस द्वारा चोरी के सम्बन्ध में थाने पर दर्ज मुकदमे से जुड़े आरोपी को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर सौरभ दीक्षित व एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र द्वारा मुकदमे के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिए गये आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कोरांव धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम द्वारा दर्ज मुकदमा 528/ 2022 धारा 380 से जुड़े अभियुक्त को आज गाँव भवानीपुर थाना कोरांव से गिरफ्तार कर लिया गया।पूछतांछ में आरोपी रामेदव उर्फ मसाला पुत्र राम गोपाल पटेल निवासी भवानीपुर थाना कोरांव उम्र 22 वर्ष के निशान देहि पर पुलिस ने चोरी की हुई थ्रेसर बरामद कर लिया है।जानकारी के अनुशार आरोपी को उपनिरीक्षक अबू तालीम जैदी सिपाही चंद्रेशखर, योगेंद्र , रवि कुमार,यतेन्द्र ने पकड़ कर थाने ले आये जहा आगे की विधिक कार्यवाही अमल में लायी गई। FTR

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-