June 9, 2026

अपहरण के मुकदमे का वांछित अभियुक्त थाना मेजा पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार-

Spread the love

*अपहरण के मुकदमे का वांछित अभियुक्त थाना मेजा पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार ।*

मेजा / प्रयागराज – मेजा थाने में पंजीकृत अपहरण के मुकदमे का वांछित अभियुक्त जयंत रत्नाकर को किया गया गिरफ्तार । पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देश पर समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने व अपराध एवम अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उप आयुक्त यमुनानगर सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सहायक उपायुक्त मेजा विमल किशोर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मेजा ज्ञानेश्वर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक इस्तियाक अंसारी व उनकी पुलिस टीम द्वारा स्थानीय थाना मेजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 705/22 धारा 363/366ए /504/506 का भादवि व 7/8 पास्को एक्ट का वांछित अभियुक्त जयंत रत्नाकर पुत्र जयनाथ को आज मुखबिर द्वारा मिली खास सूचना पर आज मेजारोड के गोल चौराहे के पास से मेजा पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्ताl