April 20, 2026

अवैध अपमिश्रित शराब व चोरी की स्कूटी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर दिनांक 14.12.2022*

*अवैध अपमिश्रित शराब व चोरी की स्कूटी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में उ0नि0 अभिषेक राय चौकी प्रभारी फलमण्डी थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर मय टीम द्वारा अभियुक्त अजय मौर्या पुत्र जगरनाथ मौर्या निवासी ग्राम सहदोडाड़ थाना गोला जनपद गोरखपुर को एक अदद प्लास्टिक के जरीकेन में लगभग 10 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व 500 ग्राम यूरिया व 250 ग्राम फिटकिरी एवं एक अदद चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 0679/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 272, 411 भादवि पंजीकृत किया गया अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
अजय मौर्या पुत्र जगरनाथ मौर्या निवासी ग्राम सहदोडाड़ थाना गोला जनपद गोरखपुर

*बरामदगी का विवरण-*
10 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व यूरिया व फिटकिरी व एक अदद चोरी की स्कूटी

*गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अभिषेक राय चौकी प्रभारी फलमण्डी थाना रामगढ़ताल गोरखपुर
3. उ0नि0 देवेंद्र सिंह यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
4. का0 कृष्ण कुमार यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
5. का0 योगेश यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर