खास खबर
नल जल योजना रीवा में भारी भ्रष्टाचार अधिकारियों की मौन स्वीकृति
नल जल योजना में IHP कंपनी कर रही घोटाला
माननीय नरेंद्र मोदी जी हर घर जल मिशन पर कम्पनी फेर रही पानी
शिशिर सिंह तिवारी की रिपोर्ट
आपको बताते है कि आई यच पी कंपनी द्वारा रीवा जिले के गंगेव जनपद अंतर्गत कंदैला के नाम से हर घर पानी की सप्लाई हेतु बीहर नही से डब्लू टी पी जो सगरा में बनाई गई है उससे जुड़े कंचनपुर, हरिहरपुर, मझिगवां सगरा मझियार नदना हर्दी यहां तक तिवनी आलमगंज पैपखरा अन्य गावो को शामिल किया गया था यह प्रोजेक्ट नल जल योजना मेरे लिये और सुखद था कि मेरे गाँव मे शुद्ध पानी पहुँचसकेगा पर कंपनी के द्वारा शुरू से ही लीला पोती कार्य की गुणवत्तापूर्ण स्थिति न होना से शुरू हुआ जिस पर मेरे द्वारा शिकायत की गई जिस पर पूर्व कलेक्टर इलैयाराजा टी द्वारा सज्ञान में लिया गया और कंपनी को काफी फटकार भी लगाई हर सप्ताह वो अलग से समीक्षा लेते थोड़ी स्तितिया सुधरी पर उसके बाद जस के तस ही रह गई और यच क्यू सी थींम कार्य को देखने व जांच के लिये रखा गया है पर ये लोग भी कंपनी के प्रलोभन में कही न कही फसे नजर आए सरकार के द्वारा इन्हें पूरे मानक में बनाने के निर्देश भी जारी थे और भुगतान भी हुए है पर इनके रोलर लगभग संख्या 20आज तक किसी रोड य जगह पाइप डालने के बाद नही चले कुछ दिनों तक उसे ये जहा काम चालू करते लेजाते पर फ़ोटो खिंचवाकर उसे वापस लाके अपने यार्ड में खड़ा करदेंते इन्होंने ने जहां प्रधानमंत्री सड़क pwd की सड़क पंचायत सड़क सबको खराब कर दिया उन्हें आज भी देखा जा सकता है पर उन्हें ये बनाने के लिये प्रयास कभी नही किये इनके द्वारा किये गये गड्ढे आज भी उदाहरण है हर जगह लोग गिरते थे गाये तक मर गई है पर ये उन सब लोगो को पैसे देकर अपने पक्ष में कर लेते गये और आगे बढ़ते गये आज इनके द्वारा कार्य 70 %तक किया जा चुका है पर इनकी गुणवत्ता व क्वालिटी उन कार्यो को देख कर या ग्रामीणों से जानी जा सकती है ।
कंपनी के खिलाफ पूर्व में की गई शिकायत
और कंपनी के द्वारा पूरा मानक विरोध कार्य किया गया है श्री मान इलैयाराजा जी द्वारा इनके मैनेजर गोविंद राजपूत को निर्देशित किया गया था कि गलत जो भी कार्य है उन्हें ठीक करने हेतु पर कल रायपुर कर्चुलियान के पास 2 फुट में पाइप लाइन हाइवे के सोल्डर में डाली जा रही थी मेरे द्वारा जब कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियो से बात की तो वो हमें चुप कराने के कार्य पर जुट गये ।




More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-