*चोरी के वांछित 2 अभियुक्तों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल*
जनपद कौशांबी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में आज थाना करारी पुलिस उपनिरीक्षक गिरजा शंकर यादव व स्वाट टीम प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने मय हमराही पुलिस बल के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर हिसामपुर नहर पुलिया के पास से 2 वांछित अभियुक्त सरोज कुमार पुत्र राकेश सिंह निवासी नक्सार थाना खागा जिला फतेहपुर एवं श्रवण कुमार पुत्र भगवान प्रसाद निवासी कादीराबाद जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया। जिनके पास से तलाशी लेने पर चोरी किए गए माल को बेचकर अर्जित किए गए धन से खर्चा करने के उपरान्त बचे 4300 रुपए बरामद हुआ साथ ही एक अदद तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह, एचसी प्रमोद कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार, विजय कुमार ,जितेंद्र सिंह, सरताज अहमद, चेतन बाबू, विवेक कुमार यादव मौजूद रहे। FTR





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-