June 9, 2026

गैर इरादतन हत्या का वांछित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल-

Spread the love

गैर इरादतन हत्या का वांछित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

 

नैनी प्रयागराज।पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में वांछित चल रहे दो आरोपीयो को बुद्ध बिहार कालोनी के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के।निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर प्रयागराज सौरभ दीक्षित व एसीपी करछना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नैनी बृजेश सिंह के नेतृत्व में उनकी पुलिस ने पीड़ित परिजनों द्वारा दिये गये तहरीर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 717/22 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनोज पाठक उर्फ रविन्द्र पुत्र अभिमन्यु उम्र 46 वर्ष व विनोद पाठक पुत्र अभिमन्यु उम्र 34 वर्ष निवासीगण सरस्वती पुरम कालोनी नंबर 02 नैनी प्रयागराज की तलाश में लगी हुई थी।आज मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक नैनी को इन आरोपियों के बारे में बुद्ध बिहार कालोनी क्षेत्र में होने की खास सूचना मिली सूचना पर उन्होंने चौकी प्रभारी कांशीराम सर्वेश कुमार अन्य पुलिस बल को पकड़ने हेतु भेजा मौके पर पहुँची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो वांछित को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आये जहा आगे की विधिक कार्यवाही की गई।