June 9, 2026

खुद को पत्रकार बताकर चारबाग बस स्टेशन पर तैनात महिला इंचार्ज से मोबाइल छीनने का प्रयास करते हुए की अभद्रता-

Spread the love

*लखनऊ________*

 

खुद को पत्रकार बताकर चारबाग बस स्टेशन पर तैनात महिला इंचार्ज से मोबाइल छीनने का प्रयास करते हुए की अभद्रता

मामला नाका थाना अंतर्गत चारबाग़ बस स्टेशन का है जहां एक व्यक्ति अपनी निजी कार से अपने पिता को बस में बैठाने हेतु आया था|

 

उक्त व्यक्ति ने अपनी कार बस अड्डे के अंदर खड़ी कर दी

 

*जिसे लेकर बस स्टेशन इंचार्ज* सुनीता अवस्थी ने आपत्ति जताई एवं कार को बस अड्डे के बाहर खड़ी करने की बात कही

 

इस बात को लेकर उक्त व्यक्ति आग बबूला हो गया एवं अपने को पत्रकार बताते हुए सुनीता अवस्थी से अभद्रता करने लगा

 

इस घटना को लेकर जब इंचार्ज सुनीता अवस्थी ने उक्त व्यक्ति की वीडियो बनाने की कोशिश की वह व्यक्ति सुनीता अवस्थी का मोबाइल जीने लगा एवं नौकरी छीन लेने की धमकी देते हुए फरार हो गया|

 

इस घटना को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में रोष व्याप्त है|