दुमका :-(झारखंड)
===========
*”ग्राम जागृति मिशन” का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न*
■ गाँव के चतुर्दिक विकास में एक सार्थक भागीदारी के साथ लोगों में जागरूकता लाने के सतत् प्रयास में अग्रसर सामाजिक ग्रुप “ग्राम जागृति मिशन” का पहला वार्षिकोत्सव समारोह हुआ सम्पन्न ।
■ पिछले वर्ष दिसंबर में बनाए गए इस मिशन की सफल भागीदारी के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत मंडलडीह स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण में 11 दिसंबर ‘2022 को संपन्न हुआ मिशन का पहला वर्षगांठ ।
■ एक उत्कृष्ट सामाजिक संगठन अथवा एक स्वयंसेवी संस्था का रूप देने हेतु सतत् प्रयत्नशील सामाजिक ग्रुप “ग्राम जागृति मिशन” के संचालक सुशील कुमार झा की अध्यक्षता में संपन्न मिशन के प्रथम वार्षिक समारोह की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैधानिक रूप से इस मिशन का रजिस्ट्रेशन कराते हुए इसे एक स्वयंसेवी संस्था का रूप दे दिया जाय । जिसमें दिशा-निर्देशक निशांत नीरद , प्रबुद्ध विश्लेषक कुमार विक्रम, जन-समन्वयक महेन्द्र मासूम , मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह, सहयोगी मीडिया(खबर-संकलन) नितेश यादव , क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि समीन अंसारी, कुंदन पाठक एवं संजय यादव तथा मंडलडीह गांव के जागरूक ग्रामीण वरूण कुमार शर्मा के साथ सी.आई.बी. के टीम-दुमका के जिला मेम्बर प्रभांशु कुमार मिस्त्री थे उपस्थित ।
ब्यूरो रिपोर्ट, दुमका

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-