भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े करीब 100 लोगों ने शुक्रवार को देश के नागरिकों से 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देने अपील की। फिल्म प्रोड्यूसर्स ने एक वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आर्टिस्टयुनाइटइंडिया डॉट कॉम’ पर यह अपील पोस्ट की है। इन लोगों ने अपने संदेश में कहा है कि फिल्म मेकर्स देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकसाथ आए हैं।
इनके स्टेटमेंट में कहा गया है कि हमारा देश अबतक के सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है। सांस्कृतिक रूप से जीवंत और भौगोलिक रूप से विविध, हम एक देश के रूप में हमेशा एकजुट रहे हैं। इस बेहतरीन देश का नागरिक होना हमेशा महान एहसास रहा है।। लेकिन अब ये सब कुछ दांव पर है।जैसा की हम सब जानते हैं कि भाजपा जब से सत्ता में आई है, चीजें बदल गई हैं और यह बदतर होती जा रही हैं। अगर कोई भी उनसे जरा सी भी असहमति जताता है तो उसे देशद्रोही ठहरा दिया जाता है।
आगे कहा है कि हम आप सभी से हानिकारक सरकार को सत्ता में आने से रोकने के लिए आपकी क्षमता के हिसाब से सबकुछ करने का आग्रह करते हैं। आप ऐसी सरकार चुनें जो भारत के संविधान का आदर करे और सभी प्रकार की सेंसरशिप से परहेज करे। ये अपील करने वालो में बड़े नाम जैसे वेत्री मारन, आनंद पटवर्धन, सनलकुमार शशीधरन, सुदेवन, दीपा धनराज, गुरविंदर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कबीर सिंह चौधरी, अंजलि मोनटिअरो, प्रवीण मोरछाले, दोवाशीष मखीजा, आशिक अबु और फिल्म संपादक बीना पॉल शामिल हैं।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक