वाराणसी/दिनांक 07 दिसम्बर, 2022 (सू0वि0)
*आश्रय स्थल की अव्यवस्था पर मंत्री भड़के, लगाई अधिकारियों की क्लास*
*ठंड में सड़क के किनारे बैठे हजारों लोगों को पिलवाई चाय और जलवाया अलाव*
*पड़ रही ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए जाने एवं आश्रय स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का दिया निर्देश*
वाराणसी। पड़ रही ठंड में नगर निगम द्वारा गरीबों एवं यात्रियों के लिए किए जाने वाले आश्रय स्थल की अव्यवस्था देख उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल भड़के और नगर निगम के अधिकारियों की लगाई क्लास।
हुआ यूं कि बुधवार को रात्रि में मंत्री रविंद्र जायसवाल चौकाघाट क्षेत्र से गुजर रहे थे कि उनकी नजर सड़क के किनारे बैठी हजारों महिलाओं एवं पुरुषों पर पड़ी। जो सड़क पर ही खुले आसमान के नीचे ठंड में बैठी रही। श्री रविंद्र जायसवाल ने आसपास की दुकानों से चाय की व्यवस्था कराई और उन गरीबों को ठंड में चाय पिलवायी तथा लकड़ी की व्यवस्था कर मौके पर ही अलाव जलवाया। उन्होंने मौके से ही नगर आयुक्त सहित आला अधिकारियों को फोन पर वार्ता कर तत्काल अलाव जलवाए जाने तथा आश्रय स्थल की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ