LakhimpurKheri में UPPolice ने किया कमाल, सीज़ की काले रंग की बाइक, वापस लौटा रहे नीली मोटरसाइकिल।
मामला लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र की महेवागंज पुलिस चौकी का है, जहां राजगढ़ मोहल्ले के रहने वाले दीपक राज पिछले 2 महीने पहले अपनी नीली हीरो बाइक से कहीं जा रहा था, तभी वाहन चेकिंग के दौरान उसकी गाड़ी पर लगा इंजन नंबर दूसरा पाया गया था. जिस पर पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया था और उसे महेवागंज पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया था. पुलिस ने दीपक को चोरी का इंजन लगाकर बाइक चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जेल से छूटकर बाहर आए बाइक के मालिक दीपक राज ने कोर्ट से बाइक को रिलीज कराने का प्रार्थना पत्र दिया था. जिस पर कोर्ट ने बाइक को रिलीज करने का आदेश पुलिस को दिया।
जब रिलीज ऑर्डर लेकर बाइक का मालिक दीपक महेवा गंज पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां उसके होश उड़ गए. उसने देखा कि उसकी जब बाइक सीज हुई थी तब उसका रंग काला था और हीरो कंपनी की थी, लेकिन आज जब वह बाइक लेने पुलिस चौकी गया तो उसने देखा उसकी बाइक का रंग नीला हो गया है और गाड़ी हीरो होंडा कंपनी की हो गई. यह देख बाइक मालिक दीपक ने गाड़ी लेने से साफ मना कर दिया।
दीपक अपनी पूरानी काली हीरो की बाइक माग रहा है।
देखना दिलचस्प होगा कि लखीमपुर खीरी कि पुलिस दीपक को दी जा रही, नीली हीरो होंडा बाइक को काली हीरो कर पाएगी, या दीपक को अपनी मर्जी की बाइक देने में कामयाब हो पाएगी।
FTR

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-