**स्वामी शांतानंद की जयंती पर होगी चोटी प्रतियोगिता**
प्रयागराज: अलोपीबाग स्थित स्वामी वासुदेवानंद आश्रम में आयोजित आराधना महोत्सव में गुरुवार को ब्रह्मलीन स्वामी शांतानंद की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर शाम को शिखा (चोटी) प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में आश्रम में संचालित संस्कृत विद्यालय के छात्र भाग लेंगे।
आचार्य छोटे लाल मिश्र के सानिध्य में 21 वैदिक ब्राह्मणों ने विधिविधान से अभिषेक पूजन और रुद्र महायज्ञ संपन्न कराया। मानस मर्मज्ञ प्यारे मोहन और साथियों ने रामचरितमानस की संगीतमय प्रस्तुति की।
आचार्य विनोदानंद सरस्वती, दंडी स्वामी शंकरानंद सरस्वती, आचार्य शिवार्चन उपाध्याय, आचार्य पं. विपिन कृष्ण शास्त्री, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, आचार्य अभिषेक मिश्र, आचार्य मनीष , वेद प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-