*प्रेस नोट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 06.12.2022*
*थाना राजघाट पुलिस द्वारा दबिश देकर अवैध कच्ची शराब 50 लीटर अर्द्धनिर्मित, 5 कुन्तल लहन व 15-20 भट्टियो को नष्ट किया गया*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं गंभीर धाराओं में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अवैध कच्ची शराब के क्रय विक्रय/निष्कर्षण के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दबिश के दौरान अर्द्ध निर्मित अवैध कच्ची शराब 50 लीटर, लगभग 5 कुन्तल लहन व 15-20 भट्टियों को मौके पर नष्ट किया गया । शराब व्यवसायी मौके से अन्धेरा व घने जगंल का फायदा उठाकर भाग गये ।
*नष्ट किये गये माल का विवरण-*
अवैध कच्ची शराब 50 लीटर अर्द्धनिर्मित, लहन करीब 5 कुन्तल व 15-20 भट्टियों को मौके पर ही नष्ट किया गया।
*कार्यवाही करने वाली टीम का विवरण-*
1- राजेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष राजघाट जनपद गोरखपुर
2- उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी टीपी नगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3- कां0 देवेन्द्र यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
4- कां0 रोशन बिन्द थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
5- कां0 पप्पू गौतम थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
6- कां0 संतोष कुमार कौशल थान राजघाट गोरखपुर





More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-