*तेलंगाना तक पहुंची दिल्ली के शराब घोटाले की आंच*
*प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दिल्ली शराब नीति घोटाले में कारोबारी अमित अरोड़ा की रिमांड रिपोर्ट में तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता का नाम आया सामने रिपोर्ट में कविता का नाम साउथ ग्रुप के सदस्यों में से एक के रूप में आया है सामने*
*ईडी की रिमांड के मुताबिक, शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा ने अपने बयानों में टीआरएस एमएलसी के. कविता के नाम का किया है खुलासा* *कविता को साउथ ग्रुप के सदस्यों में से एक के रूम में किया गया है नामित .जिसने एक अन्य कारोबारी के जरिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं को 100 करोड़ रुपये की दी है रिश्वत*
*इससे पहले तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार ने सिंतबर महीने में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनका परिवार भी दिल्ली के शराब घोटाले में है शामिल .इस मामले को लेकर अगस्त में दिल्ली से बीजेपी सांसद परवेश वर्मा और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी कविता का घोटाले से जोड़कर लगाया था आरोप*
*कविता की ओर से दायर एक मानहानि के मुकदमे पर हैदराबाद में सिटी सिविल कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में बीजेपी नेताओं को निर्देश दिया था कि वो कविता के खिलाफ न करें कोई अपमानजनक बयानबाजी*
*कविता ने उस समय उनपर लगे सभी आरोपों को कर दिया था खारिज .कविता ने कहा था कि बीजेपी सरकार के हाथ में एजेंसियां है, वो जो भी जांच करनी चाहें कर सकती हैं इसमें वह करेंगी पूरा सहयोग*
*कविता ने दावा किया था कि बीजेपी सरकार झूठे आरोप लगाकर मुख्यमंत्री केसीआर के परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कर रही है कोशिश*
*ईडी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए सहित कम से कम 36 आरोपियों ने कथित शराब घोटाले में हजारों करोड़ रुपये की रिश्वत के सबूत मिटाने के लिए 170 फोन किए नष्ट*
*इस मामले में अबतक कुल 4 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी .इसमें आप कार्यकर्ता और मीडिया कंपनी के पूर्व सीईओ विजय नायर का नाम भी है शामिल*





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-