October 28, 2026

बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक गंभीर रूप से घायल-

Spread the love

*बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक गंभीर रूप से घायल*

 

रोहनिया-दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर मेंएक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे को भी हल्की चोटें आई। राजातालाब थाना क्षेत्र के जक्खिनी में मंगलवार की सुबह 25 वर्षीय विक्रम निवासी सीखड़ मिर्जापुर खैरा की तरफ से आ रहा था की शाहंशाहपुर की ओर से आ रहे दीपक यादव निवासी खजूरी से टकरा गया। आमने-सामने की टक्कर में विक्रम को गंभीर चोट आई जबकि दीपक यादव भी घायल हो गया। विक्रम को स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी इलाज के लिए ले गए। जबकि दीपक निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा घर चला गया।