पाक्सो का वांछित आरोपी कोरांव पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
कोरांव प्रयागराज।कोरांव की पुलिस ने पाक्सो एक्ट मे वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के कड़ी में पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय,सिपाही अजय पाल ने मुखबीर की सटीक सूचना पर थाने में पंजीकृत 503/2022के वांछित आरोपी को ग्राम दादर से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार होने वाला वांछित आरोपी राजेश कुमार गुप्ता पुत्र मिठाई लाल गुप्ता निवासी ग्राम दादर थाना कोरांव जनपद प्रयागराज का निवासी है।प्रभारी निरीक्षक के अनुशार गिरफ्तार हुआ आरोपी के खिलाफ थाने में दर्ज हुए मुकदमे का आरोप सिद्ध होने के बाद से ताबड़तोड़ पुलिस तलाश दबिश देना शुरू किया मुखबीर की खास सूचना गांव से पकड़ने में सफलता हाथ लगी। पुलिस गिरफ्तार स्थल से आरोपी को पकड़ कर थाना कोरांव पर ले आयी जहा आगे की पुलिस कार्यवाही को पूराकर विधिक कार्यवाही को पूरा किया।
FTR

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-